दोस्तों अभी तक रोटी कपड़ा और मकान इन तीन चीजों को किसी इंसान की Basic जरूरत कहा जाता था, लेकिन अब इसमें आप Internet को भी जोड़ सकते हैं क्योंकि Internet आज हमारे जीवन का एक अहम हिस्सा बन चुका है। कई लोग तो Internet के सहारे पैसा कमा रहे हैं और अपना घर परिवार चला रहे हैं।
आज हम आपके लिए एक ऐसा जबरदस्त Business Idea लेकर आए हैं जिसमें आप Internet Data Wifi सर्विस दे कर काफी अच्छा खासा पैसा कमा सकते है। तो चलिए जानते हैं क्या है PM Wani Wi-Fi Business और इसे कैसे कर सकते हैं।
PM Wani Wi-Fi Business क्या है?
यह बहुत आसान Business है जिसे हर कोई कर सकता है। इसके लिए कोई खास Degree या अनुभव की जरूरत नहीं है, ना ही कोई बहुत बड़ा Investment करना पड़ेगा। Setup Cost और बहुत जगह ना भी हो तो भी आप इस बिज़नेस को शुरू कर सकते हैं।
पुराने जमाने मे PCO हुआ करते थे जहाँ पैसे देकर हम किसी को Call कर सकते थे। अब दौर बदल चुका है। आज लोगों को Calling की उतनी जरूरत नही है इसलिए PCO बंद हो रहे हैं, लेकिन Internet की Demand बढ़ गई है। इसलिए आज PDO (public data office) की माँग बढ़ गई है। PDO यह एक सरकारी प्रोजेक्ट है, जिसे हम PM Wani WiFi के नाम से भी जानते है। यहाँ पर हर किसी को Unlimited Data Access मिल जाता है, इसके लिए बस छोटा सा Amount Pay करना पड़ता है।
PDO Business कैसे शुरू करें?
आप खुदका एक PDO खोल सकते है, और लोगो को Wifi की सुविधा दे सकते हैं। आज कई PDOA (public data office aggregator) है, जो अपनी फ्रेंचाइजी बाँट रही है। साथ ही PDO Setup के सभी Equipment भी उपलब्ध करा रही है। खुद का PDO शुरू करने के लिए किसी न किसी PDOA से जुड़ना अनिवार्य है, क्योंकि यह पूरी प्रक्रिया PM Wani WiFi Government Scheme के तहत संचालित होती है और PDOA, Government के साथ Registered होती है।
काफी डिमांड है, PM Wani Wifi सेण्टर की –
आजकल इंटरनेट की बहुत ज्यादा डिमांड है, जिसके कारण आप इस बिजनेस को कहीं से भी से शुरू कर सकते हैं पर इसे ऐसी जगह से शुरू करना ज्यादा सही रहेगा जहां पर भीड़ इकट्ठी होती हो। जैसे चाय की दुकान, पान की दुकान, नाई की दुकान, गार्डन के आसपास, होटल इत्यादि के आसपास शुरू करने पर ज्यादा Profit कमाया जा सकता है। यदि खुद की कोई दुकान है तो आपके लिए सबसे अच्छा यही रहेगा कि इस बिज़नेस को आप अपनी Shop से शुरू करें।
ऐसे कमा पाएंगे PM Wani Wifi Franchise से पैसे –
अगर आप PM Wani Wifi की Franchise लेते है, तो आपको कंपनी की तरफ से एक डिवाइस दिया जाता है। इस डिवाइस की मदद से आप एक साथ 200 लोगों को Wifi से जोड़ उन्हें High Speed Data दे सकते हैं।
शुरुआत के 10 मिनट User को Free Data मिलता है। 10 मिनट बाद User को एक Popup Massage आता है, जिसमे और इंटरनेट यूज करने का ऑप्शन आता है, पर इसके लिये उन्हें 5 रु, 32 रु और 99 रु के तीन Plans में से कोई एक प्लान खरीदना होता है। User अपनी जरूरत के हिसाब से कोई भी Plan Activate कर सकता है।
5 रु के Plan में 24 घंटे तक Data का Access कर सकता है। 99 रु. के Plan में 30 दिनों के लिए डाटा Access मिल जाएगा। आजकल किसी भी सिम में 1 महीने का Data Pack 200 रु. से कम नही मिलता। ऐसे में आप किसी को मात्र 99 रु. में महीने भर के लिये Unlimited Data दे रहे हैं। इस तरह आप इस बिज़नेस से हजारो रूपये कमा सकते है।
मात्र 17700 रूपये के इन्वेस्टमेंट से खोले PDO –
Sbka Wifi भी एक PDOA है जो बहुत अच्छे Plans के साथ किफायती दाम में अपनी Franchise दे रहा है। Sabka Wifi के द्वारा अपने PDO को एक Device दिया जाता है, जो आपको 17700 रु. में मिल जाएगा। इसमें GST भी Include रहेगा। Profit की बात करें तो यदि 100 रु. का Plan 100 लोग Activate कर लेते है तो 10,000 रु बन जाता है। इसमे से Apka wifi 50% Earning आपके साथ Share करेगा। यानी हर माह 5000 रु. तक बड़े आराम से कमाई की जा सकती है। वही यदि Ads की कमाई मिला दें तो यह और बढ़ जाएगी क्योंकि apka Wifi भी कुल Ad Revenue का करीब 50% आपके साथ Share करेगा।
तो अगर आप PM Wani Wifi की Franchise लेना चाहते है या इस Business के बारे में और जानकारी जानना चाहते है, तो आप नीचे दिया वीडियो देख सकते है, और बिज़नेस के बारे में और अच्छे से जानकारी लेकर वीडियो में दी कांटेक्ट डिटेल्स से संपर्क कर के इस बिज़नेस को शुरू कर सकते है।
0 टिप्पणियाँ