
31 दिसंबर की रात पूरी दुनिया में नव वर्ष की तैयारी मेंं बिताई जाती है। 31 दिसंबर का पूरा दिन बीत रहे वर्ष की विदाई के रूप में मनाया जाता है। लेकिन क्या आप जानते है 31 दिसंबर से जुडे महत्वपूर्ण रोचक तथ्य। तो आईए जानते है 31 दिसंबर के 31 रोचक और महत्वपूर्ण तथ्य।
- 31 दिसंबर 1926 के दिन ही नयी दिल्ली शहर का नामकरण हुआ था, जिसे आज हम देश की राजधानी के नाम से जानते हैं ।
- किंग जार्ज पंचम ने नयी दिल्ली शहर का नामकरण किया था।
- ब्रिटिस काल में नयी दिल्ली शहर को नई राजधानी या नई शाही राजधानी या शाही शहर कहकर पुकारा जा रहा था।
- भारत में ईस्ट इंडिया कंपनी की स्थापना 31 दिसंबर 1600 के दिन हुई थी।
- 31 दिसंबर के दिन ही इंग्लैंड की महारानी एलिजाबेथ प्रथम ने एक घोषणापत्र जारी कर अंग्रेज व्यापारियों को पूर्वी देशों के साथ व्यापार का पट्टा दिया था।
- 31 दिसंबर के दिन इंग्लैंड की महारानी एलिजाबेथ प्रथम ने ‘द गवर्नर एंड कंपनी ऑफ मर्चेंट्स ऑफ लंदन ट्रेडिंग इन ईस्ट इंडीज’ की स्थापना को स्वीकृति दी थी।
- ‘द गवर्नर एंड कंपनी ऑफ मर्चेंट्स ऑफ लंदन ट्रेडिंग इन ईस्ट इंडीज’का गठन मसाले के व्यापार के लिए किया गया था जिसमें उस दौर में स्पेन और पुर्तगाल का एकाधिकार था।
- 31 दिसंबर 1929 की अर्द्धरात्रि को इंकलाब जिंदाबाद के नारों के बीच रावी नदी के तट पर भारतीय स्वतंत्रता का प्रतीक तिरंगा झंडा फहराया गया।
- 31 दिसंबर 1964 के दिन ही डोनाल्ड कैम्पबेल ने अपनी जेट नाव में बैठ पानी पर सबसे तेज गति का विश्व रिकार्ड कर बनाया था।
- 31 दिसंबर 2014 को चीन के शंघाई शहर में नए साल केे स्वागत पार्टी में मची भगदड़ में कम से कम 36 लोग मारे गए और 49 अन्य घायल हो गये थे।
- ब्राजील में 31 दिसंबर की रात रंगीन पोशाकों को नहीं पहनते है।
- ब्राजील वासी 31 दिसंबर की रात केवल सादी पोशाकों को पहनते है क्योंकि वे मानते है कि शांति और शुद्धता का पैगाम सादे तरीके से दिया जाता है।
- ब्राजील की यह परंपरा अफ्रीकी देश का हिस्सा है, जो सागर की देवी यंमाजा का दिन भी होता है।
- स्पेन में रात 12 बजते ही 12 अंगूर खाने की रिवायत है।
- Australia में ही सबसे पहले नया साल मनाया जाता है।
- 31 दिसंबर के दिन जापान में साफ-सफाई कि जाती है और रात के 12 बजे 108 बंटा बजाया जाता है।
- 31 दिसंबर के दिन से ही पूरी दुनिया में फुलों की बिक्री काफी बढ़ जाती है। खासकर नए साल के स्वागत में सबसे ज्यादा गुलाब के फुलों की बिक्री होती है।
- भारत में नोटबंदी के बाद चलन में न रहने वाले 500 और 1000 के नोटो को जमा करने की अन्तिम तिथी भी 31 दिसंबर ही थी।
- 31 दिसंबर 1492 के दिन इटली के सिसली क्षेत्र से 100,000 यहूदियों को निकाला गया था।
- 31 दिसंबर 1756के दिन रूस ने Versailles गठबंधन में शामिल हुआ था।
- 31 दिसंबर 1781 अमेरिका में पहला बैंक , बैंक ऑफ नॉर्थ अमेरिका खुला था।
- 31 दिसंबर 1802 को मराठा पेशवा बाजीराव द्वितीय अंग्रेजों के संरक्षण में आये थे।
- 31 दिसंबर 1902 के दिन ही दक्षिण अफ्रीका के बोअरों तथा ब्रिटेन की सेना ने शांति समझौते पर हस्ताक्षर किये थे।
- 31 दिसंबर 1929 के दिन कांग्रेस के लाहौर अधिवेशन में पूर्ण स्वराज की घोषणा की गई थी।
- 31 दिसंबर 1944 के दिन अमेरिकी राज्य उताह के ओगडन में रेल दुर्घटना में 48 लोगों की मौत हो गई थी।
- 31 दिसंबर 1944 के दिन द्वितीय विश्व युद्ध में हंगरी ने जर्मनी के खिलाफ युद्ध की घोषणा की थी।
- 31 दिसंबर 1949 को विश्व के 18 देशों ने इंडोनेशिया को मान्यता दी थी।
- 31 दिसंबर 1962 को नीदरलैंड ने दक्षिण पश्चिम प्रशांत महासागर में स्थित द्वीप न्यू गिनी को छोडा था।
- 31 दिसंबर 1964 को इंडोनेशिया को संयुक्त राष्ट्र से निष्कासित किया गया था।
- चीन में लोग 31 दिसंबर और 1 जनवरी के दिन कपड़े नहीं धोते हैं, क्योंकि इसे जल के चीनी देवता शूइशिन का दिन माना जाता है। इस दिन कपड़े धोना अपशगुन होता है।
- 31 दिसंबर के दिन ही हिंदुस्तान के दिग्गज कवि दुष्यंत कुमार का निधन हुआ था।
यूं तो पूरे विश्व में नया साल अलग-अलग दिन मनाया जाता है, लेकिन नऐ साल की शुरूआत 31 दिसंबर से ही होती है और इसी लिए 1 जनवरी के स्वागत में और पुराने साल की विदाई के रूप में 31 दिसंबर उत्सव मनाया जाता है।
******
0 टिप्पणियाँ