
विश्व में पेड़-पौधों की हजारो प्रजातियाँ है | यूँ तो पेड़ (Tree )कई प्रकार के होते है परन्तु इनमे से सबसे ऊँचे पेड़ Redwood प्रजाति के है | अमेरिका के California प्रांत में पाए जाने वाले ये पेड़ 300 फुट से भी अधिक ऊँचे हो सकते है | इनमे से हाइपेरिन नामक रेडवुड पेड़ की खोज 25 अगस्त 2006 को हुई हो 379.7 फुट यानि 115.7 मीटर ऊँचा है | यह विश्व का सबसे ऊँचा पेड़ है |
इस पेड़ (Tree) की खोज प्रकृतिविदो क्रिस्ट एटकिन्स और माइकल टेलर ने की थी | इसकी खोज रेडवुड नेशनल एंड स्टेट्स पार्क के एक सुदूरवर्ती इलाके में हुयी थी | अनुमान है कि इस एक पेड़ में ही 18,600 क्यूबिक फुट लकड़ी है | माना जाता है कि यह कम से कम 600 वर्ष पुराना है | हालांकि जिस “सिकोइया रेडवुड” प्रजाति का यह पेड़ है उसके लिए यह बेहद कम उम्र है | इंसानों की तुलना में यह पेड़ फिलहाल 20 साल का जवान है और अभी इसकी जिन्दगी के कई सौ साल बाकी है | इस पेड़ के बारे में शोध करने वाले वैज्ञानिकों का दावा है कि इसके उपरी हिस्से में कठफोड़वो द्वारा नुकसान की वजह ओर ऊँचा नही हो सका है |
विश्व में रेडवुड प्रजाति के अन्य सबसे ऊँचे पेड़ो में हेलियोज भी शामिल है जो हाईपरियाँ से थोडा सा ही छोटा है | इसकी लम्बाई 374.3 फुट है | अन्य ऊँचे पेड़ है इकारस (371.2 फुट) तथा देडलास (364.4 फुट) | हाईपेरियन सहित इनमे से अधिकतर ऊँचे पेड़ो को सही सही लोकेशन गुप्त रखी गयी है और आज तक सार्वजनिक नही की गयी है ताकि इन्हें नुकसान पहुचाने की नीयत से कोई इन तक न पहुच सके |
बताया जाता है कि 1970 के दशक में उस इलाके में बड़े स्तर पर पेड़ो को काटा जा रहा था जहा हाईपेरीयन मौजूद है | सौभाग्य से जब कटाई का काम हाईपरियन से कुछ दूरी पर था तो उसे रोकना पड़ा था क्योंकि तब इस इलाके को नेशनल पार्क घोषित कर दिया गया था | आमतौर पर रेडवुड प्रजाति के पेड़ 500 से 700 साल तक जिन्दा रहते है | हालांकि कुछेक के 2000 साल तक जिन्दा रहने के बारे में भी जानकारी मिलती है | नेशनल पार्क सर्विस के अनुसार कैलिफ़ोर्निया में पेड़ो के इतने अधिक ऊँचे हो सकने का एक कारण है यहाँ पर साल भर सौम्य तापमान और अच्छी मात्रा में होने वाली वर्षा है |
पेड़ो से जुड़े दिलचस्प तथ्य
- पेड़ कभी भी बूढ़े होने की वजह से नही मरते हा बल्कि बीमारी और लोगो के पेड़ काटने की वजह से मरते है | पेड़ की लकड़ी जीवित और मृत कोशिकाओं से मिलकर बनी होती है |
- दुनियाभर में पेड़ो की करीब 23,000 प्रजातियाँ पायी जाती है |
- अनुमान के अनुसार शहरों में उगने वाले पेड़ गाँव के पेड़ो की तुलना में 23 वर्ष कम जीते है |
- पेड़ वातावरण में मौजूद कार्बन-डाई-ऑक्साइड गैस को अवशोषित करते है | इस प्रकार ये हमे ग्लोबल वार्मिंग से बचाने में मदद करते है | पेड़ो द्वारा छोड़ी गयी ऑक्सीजन गैस से ही हम जीवित है |
- पेड़ो को अपने घर के आस-पास लगाने से वातावरण शुद्ध रहता है |
- पेड़ अपना 90 प्रतिशत पोषण वातावरण और 10 प्रतिशत पोषण मिटटी से लेते है |
- एक स्वस्थ पेड़ एक दिन में 100 गैलन पानी पर्यावरण में उत्सर्जित करते है इसलिए पेड़ बारिश में सबसे ज्यादा सहायक है |
- कुछ पेड़ हजारो साल तक जीवित रहते है |
- एक इंसान को पूरा जीवन ऑक्सीजन लेने के लिए करीब 18 पेड़ो की जरूरत होती है | क्या आपने अपने हिस्से के पेड़ लगाये है |
- एक पुरी तरह उगा हुआ वृक्ष , एक नये लगाये पौधे से 70 गुना ज्यादा पर्यावरण यानी वातावरण को साफ़ रखता है |
- दुनिया के 80 प्रतिशत जंगल काट दिए गये है |
- एक साधारण पेड़ प्रतिदिन 5 मनुष्य के साँस लेने जितनी ऑक्सीजन को पूरा करता है |
- एक पेड़ एक साल में जितनी कार्बन सोखता है उतनी कार्बन एक कार 41600 किमी चलने के बाद पैदा करती है |
0 टिप्पणियाँ