अंग्रेजी भाषा के बारे में 13 रोचक तथ्य - 13 interesting facts about the English language

                        Image result for अंग्रेजी भाषा के बारे में 13 रोचक तथ्य
इसमें कोई आश्चर्य की बात नहीं है कि भारत में लोग विश्व में सबसे ज्यादा बोली जाने वाली भाषा “अंग्रेजी” को बोलना और सीखना चाहते हैं | यह भाषा विश्व में सबसे ज्यादा लोकप्रिय होने के साथ साथ लोगों को लुभाती भी है क्योंकि इसका अपना इतिहास और रुतबा है | व्याकरण के मामले में भी यह भाषा काफी परिष्कृत है जो कि सभी को लुभाने के साथ साथ-साथ ज्ञान अर्जन में भी मदद करती है |


प्रस्तुत लेख में हमने आप लोगों की समझ के लिए इस भाषा से सम्बंधित कुछ रोचक तथ्य दिए हैं |
1. क्या आप जानते हैं कि अंग्रेजी भाषा की उत्पत्ति 'उत्तर-पश्चिम जर्मनी' और 'नीदरलैंड' से हुई है?
2. आपको यह जानकर आश्चर्य होगा कि प्रत्येक 98 मिनट में अंग्रेजी का एक नया शब्द उत्पन्न होता है।


3. क्या आपको पता है कि सबसे अधिक अंग्रेजी के शब्द ‘S’ अक्षर से शुरू होते हैं|
4. क्या आपने कभी सोचा है कि “Go”! अंग्रेजी व्याकरण का सबसे छोटा और सम्पूर्ण वाक्य है।
5. क्या आपको पता है कि केवल 9 अक्षरों वाला अंग्रेजी का शब्द 'starling'  एक ऐसा शब्द है कि अगर इसमें से कभी एक अक्षर को हटाया जाता है तो स्वतः ही एक नया शब्द बन जाता है|

6. क्या आपने कभी ध्यान दिया है कि "Underground" शब्द 'und' से ही शुरू होता है और 'und' से ही समाप्त होता है।
7. क्या आपको पता हैं कि, अंग्रेजी शब्दकोश में हर साल लगभग 4000 शब्द जोड़े जाते है|
8. क्या आप जानते हैं कि अंग्रेज़ी भाषा का पहला शब्दकोश 15 अप्रैल 1755 को प्रकाशित हुआ था और इसके लेखक "सैमुअल जॉनसन" थे| कभी कभी इसे "जॉनसन का शब्दकोश" (Johnson's Dictionary) के नाम से प्रकाशित किया गया है और यह अंग्रेजी भाषा के इतिहास में सबसे प्रभावशाली शब्दकोश बन गया है|

9. अंग्रेजी भाषा का सबसे बड़ा शब्द 'pneumonoultramicroscopicsilicovolcanoconiosis' 45 अक्षरों का है जो धूम्रपान और धूल-कण के कारण फेफड़ों में होने वाली बीमारी का नाम है|
10. 800,000 शब्दों के साथ अंग्रेजी भाषा की शब्दावली विश्व की सभी भाषाओं में सबसे बड़ी है।
11. अंग्रेजी भाषा में 5 स्वर (vowels) a,e,i,o,u  हैं|अंग्रेजी भाषा का शब्द 'abstemious' एक ऐसा शब्द है जिसमें सभी स्वर वर्णमाला के क्रम (alphabetical order) में हैं| और इसके अलावा 'Queueing' एकमात्र ऐसा शब्द है जिसमें 5 स्वर क्रमागत रूप में हैं|


12. अंग्रेजी शब्द 'Infant' लैटिन शब्द 'infans' से लिया गया है जिसका अर्थ है "बात करने में असमर्थ","अवाक" या "गूंगा" होना ।
13.  क्या आप जानते हैं कि 1932 से 1940 के दौरान अंग्रेजी शब्दकोश में एक ऐसा शब्द था जिसका मुद्रण त्रुटि (Printing error) के कारण कोई अर्थ नहीं था और वह शब्द 'Dord' था जिसे 'भूत' शब्द के लिए प्रयोग किया जाता है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ