आज के समय में ज्यादातर लोग WhatsApp का यूज करते हैं। लोगों के साथ बात करने के अलावा भी कई कामों जैसे वीडियो कॉल करने और डॉक्यूमेंट शेयर करने के लिए इस इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप का यूज किया जाता है। इसमें कई फीचर्स मिलते हैं, जो यूजर्स के लिए बहुत उपयोगी होते हैं। क्या आपको पता है कि व्हाट्सऐप का यूज आप अपनी पर्सनल डायरी के तौर पर भी कर सकते हैं। जी हां, जिस तरह जीमेल या फोन में नोट्स बनाकर आप कई चीजें सेव कर सकते हैं। उसी तरह से WhatsApp भी आपको अपनी जरूरी चीजों को सेव करने की सुविधा देता है।
हालांकि, इसके लिए ऐप में कोई फीचर नहीं है, लेकिन आप एक कमाल की ट्रिक का यूज करके ऐसा कर सकते हैं। अगर आपको भी ऑफिस के काम या फिर पढ़ाई से संबंधित चीजें सेव करके रखनी होती हैं तो इसके लिए व्हाट्सऐप की इस जबरदस्त ट्रिक को अपना सकते हैं। हमने इस आर्टिकल में व्हाट्सऐप में ड्रॉफ्ट के तौर पर चीजों को सेव करके रखने का पूरा प्रोसेस बताया है। आइये, जानते हैं।
WhatsApp को इस तरह बनाएं अपनी पर्सनल डायरी
पर्सनल डायरी के तौर पर व्हाट्सऐप का यूज करने के लिए न तो आपको अपने फोन में कोई भी थर्ड पार्टी ऐप डाउनलोड करनी होगी और न ही ऐप की सेटिंग में कोई बदलाव करना है। इसके लिए नीचे बताए गए कुछ आसान से स्टेप्स फॉलो करें।
- सबसे पहले अपने डिवाइस में WhatsApp ओपन करें और एक ग्रुप बनाएं।
- ग्रुप बनाने के लिए ऐप के होम पेज पर राइट साइड में बने तीन डॉट आइकन पर क्लिक करें।
- New Group ऑप्शन को सिलेक्ट कर लें।
- फिर कोई भी एक कॉन्टेक्ट सिलेक्ट करें।
- अब ग्रुप को अपनी पसंद का कोई भी जैसा ड्रॉफ्ट, माई डायरी और नोट्स नाम दें। चाहें तो फोटो भी लगा सकते हैं।
- इसके बाद राइड साइट में सबसे नीचे आ रहे ग्रीन कलर के टिक वाले आइकन पर क्लिक कर दें। आपको ग्रुप क्रिएट हो जाएगा।
- इस ग्रुप में केवल दो लोग होंगे। एक आप और एक वो जिसको आपने ऐड किया है।
- अब ग्रुप से दूसरे व्यक्ति को रिमूव कर दें।
- इसके लिए ग्रुप आइकन पर क्लिक करें और उस कॉन्टैक्ट के नाम पर क्लिक करके Remove के ऑप्शन को सिलेक्ट कर लें।
- अब इस ग्रुप में केवल आप ही रह जाएंगे और आप इसमें कुछ भी शेयर करके इसे अपनी पर्सनल डायरी या फिर नोट्स की तरह यूज कर पाएंगे।
0 टिप्पणियाँ